फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: भस्मासुर लीला देख भाव-विभोर हुए श्रद्धालु

विज्ञापन
विज्ञापन
कादरचौक। ककोड़ा गांव में चल रही नाटक लीला में शनिवार शाम वृंदावन से आए कलाकारों ने भस्मासुर वध की लीला का मंचन कर दर्शकों का मन मोह लिया।
विज्ञापन

कलाकारों ने दिखाया कि भस्मासुर दुनिया का सबसे ताकतवर असुर बनना चाहता था। उसने भगवान शिव की कठोर तपस्या कर वरदान प्राप्त किया कि वह जिसके सिर पर हाथ रखेगा, वह भस्म हो जाएगा। वरदान पाते ही अहंकार में उसने स्वयं शिव को ही भस्म करने की कोशिश की। अपने ही वरदान के कारण शिव उसे रोक नहीं सके और अपनी जान बचाने के लिए इधर-उधर भटकने लगे। तब शिव ने भगवान विष्णु का स्मरण किया। विष्णु ने मोहिनी का रूप धारण कर भस्मासुर को अपने जाल में फंसाया। मोहिनी के नृत्य पर मोहित होकर भस्मासुर ने उसकी नकल करते हुए खुद अपने सिर पर हाथ रख लिया और स्वयं भस्म हो गया। जीवंत अभिनय और संवादों से सजी लीला देख मौजूद सैकड़ों दर्शक भाव-विभोर हो गए और देर तक जयकारे लगते रहे। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें