फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: भगवान राम के विवाह की कथा सुन धन्य हुए श्रद्धालु

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। शहर के सियाराम नगर में चल रही श्रीराम कथा में कथावाचक आचार्य गौरव कृष्ण पांडेय ने श्रीराम-सीता के विवाह की कथा सुनाते हुए कहा कि राजा जनक के दरबार में भगवान शिव का धनुष रखा हुआ था। एक दिन सीता जी ने घर की सफाई करते हुए उसे उठाकर दूसरी जगह रख दिया।
विज्ञापन

उसे देख राजा जनक को आश्चर्य हुआ, क्योंकि धनुष किसी से उठता नहीं था। राजा ने प्रतिज्ञा की कि जो इस धनुष पर प्रत्यंचा चढ़ाएगा, उसी से सीता जी का विवाह होगा। उन्होंने स्वयंवर की तिथि निर्धारित कर सभी राजा- महाराजाओं को विवाह के लिए निमंत्रण भेजा। वहां आए सभी लोगों ने एक-एक कर धनुष को उठाने की कोशिश की, लेकिन किसी को भी इसमें सफलता नहीं मिली। गुरु की आज्ञा से श्री राम धनुष उठा प्रत्यंचा चढ़ाने लगे तो वह टूट गया। इसके बाद धूमधाम से सीता जी व श्रीराम का विवाह हुआ। माता सीता ने जैसे प्रभुराम को वरमाला डाली वैसे ही देवतागण उन पर फूलों की वर्षा करने लगे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें