उझानी के गांव दहेेमू में ग्रामीणों को केंद्र सरकार की योजनाओं से अवगत कराते भाजप नेता। संवाद
उझानी। भाजपा के गांव चलो अभियान के तहत शनिवार को सहकारिता प्रकोष्ठ के जिला संयोजक किशनचंद्र शर्मा ने दहेमू में लोगों को केंद्र सरकार की योजनाओं से अवगत कराया।
जिला संयोजक ने बूथ कमेटी और पन्ना प्रमुखों के साथ बैठक करके उन्हें पार्टी की नीतियों का प्रचार और प्रचार करते रहने की सलाह दी। नमो और सरल एप को लेकर भी चर्चा की। सरकारी योजनाओं के लाभार्थियों समेत किसानों को तरक्की का पाठ पढ़ाया। ग्रामीण मंडल अध्यक्ष अजय तोमर ने संगठन को लेकर दिशा-निर्देश दिए। शक्ति केंद्र संयोजक नरेश शर्मा और पूर्व प्रधान दिनेश प्रताप सिंह ने ग्रामीणों को सरकारी योजनाओं का लाभ उठाने की सलाह दी। संवाद