फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कंदमाता के दर्शन कर धन्य हुए श्रद्धालु

Mon, 25 Sep 2017 11:22 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो,बदायूं
विज्ञापन
Temple
विज्ञापन
नवरात्र के पांचवें दिन श्रद्धालुओं ने नवदुर्गा के स्वरूप स्कंदमाता की पूजा अर्चना की। सुबह से ही मंदिरों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ देखने को मिली। शहर के सिद्धपीठ नगला मंदिर में मां के दर्शन के लिए सुबह से ही लंबी लाइन लगी रही। श्रद्धालुओं ने माता रानी के दर्शन कर मनौतियों मांगी।       
विज्ञापन

वहीं बिसौली में नवरात्र के पांचवें दिन खासकर महिलाओं और बच्चों ने माता हथौड़ा देवी, गंवादेवत, बैनी महाराज, हाथी वाला मंदिर आदि मंदिरों में जाकर जलाभिषेक किया। श्रद्धालुओं ने फल, फूल और प्रसाद चढ़ाकर माता से मुरादें मांगीं। फूल, धूप, अगरबत्ती आदि की सुगंध के साथ साथ श्रद्धालुओं के जयकारे से वातावरण भक्तिमय हो गया।       
इधर आदर्श क्लब गदरपुरा के तत्वावधान में चल रही श्रीमद्भागवत कथा के चौथे दिन साध्वी कुसुम शास्त्री ने अमृतवाणी का रसपान कराया। ध्रुव प्रसंग सुनाते हुए कहा कि घृणा रूपी विशपान करने वाले ने ही सदा ईश्वर को प्राप्त किया है। साध्वी कुसुम ने कहा कि साधू के वेश में रहने वाले दानवों को पहचानना तो युगों युगों से दुष्कर रहा है। कथा में रूपकिशोर, सचिन, मुकेश, चन्द्रपाल, कमलकिशोर, नीरज, राहुल, विष्णु, आदि का विशेष सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें