फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्री गणेश कथा का समापन, भजनों पर झूमे श्रद्धालु

Tue, 29 Aug 2017 10:11 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो,बदायूं
विज्ञापन
विज्ञापन
श्री गणेश सेवा मंडल के तत्वावधान में शहर के भोलाधाम में चल रहे श्री गणेश महोत्सव में मंगलवार को श्री गणेश कथा का समापन हो गया। इससे पहले गणेश विवाह का आयोजन हुआ। भक्तिमय भजनों पर पंडाल में मौजूद श्रद्धालु खुद को झूमने से रोक नहीं सके। पंडाल गजानन के जयकारों से गूंज उठा। गणेश कथा में पांचवें दिन कथा व्यास साध्वी शीघ्रता त्रिपाठी और आचार्य शशिकांत त्रिपाठी ने गणेश की विभिन्न लीलाओं का वर्णन किया। साध्वी शीघ्रता त्रिपाठी ने कहा कि हरि अनंत हरि कथा अनंता, भगवान की कथा अनंत है। व्यवस्था के अनुरूप आज कथा का विश्राम दिया जा रहा है। भगवान श्री गणेश विध्न हरण करने वाले देव हैं। सृष्टि के कल्याण के लिए गणेश का जन्म हुआ था। कथा को विश्राम के बाद विभिन्न धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए गए। श्री गणेश कथा में वीर एकलव्य सेवा समिति, श्री लक्ष्मी नरसिंह सेवा समिति, राधा-माधव सेवा मंडल आदि का योगदान रहा। श्री गणेश सेवा मंडल के अध्यक्ष वीरेंद्र वार्ष्णेय ने सभी सहयोगियों का आभार जताया। कथा समापन पर पंडाल श्रद्धालु से भरा रहा। इस मौके पर सुनील वार्ष्णेय, चरनजीत मलिक, संतोष गुप्ता, राजीव जौहरी, रामेश्वर दयाल, मनोज जौहरी, अशोक नारंग, आनंद मथुरिया, कुंति मथुरिया, दीपमाला गोयल, रजनी मिश्रा, पूनम गुप्ता, सीमा राठौर, पंकज शर्मा आदि मौजूद रहे।  इधर, शेखूपुर में रेलवे स्टेशन के पास जन्माष्टमी मंदिर में चल रहे गणेश महोत्सव में मंगलवार को गणेश विवाह का आयोजन किया गया। बुलंदशहर और दिल्ली से आए कलाकारों ने विभिन्न कार्यक्रम प्रस्तुत किए। कथा वाचक कौशलेंद्र मिश्रा ने गणेश लीलाओं का वर्णन किया। विभिन्न झांकियों ने श्रद्धालुओं का मन मोह लिया। इस मौके पर विजय कुमार राना, मुकेश साहू, मोहित पाल, जितेंद्र कुमार, रामऔतार मिश्रा, गौरव गुप्ता, हरीश सिंह, अशोक माहेश्वरी, जगदीश शर्मा आदि का सहयोग रहा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें