फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: शहर से देहात तक खाटू श्याम के भक्ताें ने निकाली निशान यात्रा

विज्ञापन
उझानी में खाटू श्याम बाबा की जयंती पर मंदिर में निशान अर्पित करने को जुटे भक्त। संवाद
विज्ञापन
बदायूं। श्री श्याम कृपा परिवार के तत्वावधान में नगर में मंगलवार को श्याम भक्तों ने पीले वस्त्र धारण करके देवोत्थान एकादशी पर प्रभु श्याम का जन्मोत्सव मनाया।
विज्ञापन

शोभायात्रा नगर के विभिन्न मार्गों से होते हुए जजपुरा खाटू श्याम मंदिर पर पहुंची। यहां श्याम भक्तों ने निशान अर्पण किया। वहीं अलापुर नगर में भी खाटू श्याम बाबा के जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में निशान यात्रा निकाली गई। जिसके बाद मंदिर में भजन कीर्तन हुए। शाम को केक काटकर बाबा का जन्मदिन बड़े ही धूमधाम से मनाया गया।
उझानी। श्याम बाबा की निशान यात्रा एमजीपी कॉलेज रोड स्थित परशुरामपुरिया परिवार के अजय कुमार मित्तल के निवास से शुरू होकर स्टेशन रोड पर पहुंची तो भक्तों ने श्याम बाबा की झांकी पर फूल बरसाए। भक्ति में सराबोर श्याम भक्त भजनों की धुन पर थिरकते हुए करीब आठ किलोमीटर दूर बदायूं रोड स्थित जजपुरा मंदिर तक पहुंचे। मंदिर परिसर में निशान अर्पित करने वालों में बिल्सी, बदायूं, बरेली, बिसौली, वजीरगंज आदि के भक्त शामिल रहे।
विज्ञापन

इससे पहले केंद्रीय राज्यमंत्री बीएल वर्मा ने निशान यात्रा में शामिल खाटू श्याम की झांकी का पूजन किया। प्रदेश के पूर्व राज्यमंत्री विमलकृष्ण अग्रवाल ने आरती की। मंदिर परिसर में शृंगार आरती के बाद छप्पन भोग का प्रसाद चढ़ाया गया। दोपहर में शुरू हुए भंडारे में भक्तों ने सब्जी-पूड़ी और मिष्ठान का प्रसाद पाया। व्यवस्थाओं में अमित मित्तल, अमित अग्रवाल, राजकुमार बंसल, दीपक गर्ग, आयुष बंसल, वरुण मित्तल, संजय मित्तल, अनिल तुलस्यान, अशोक गर्ग, परम थरेजा, राघवेंद्र वर्मा और सुनील सचदेवा का सहयोग रहा।


श्याम भक्तों की भीड़ बढ़ने पर फंसे वाहन
खाटू नरेश श्रीश्याम बाबा के जजपुरा स्थित मंदिर के आसपास यातायात व्यवस्था पर नियंत्रण रखने के लिए कोतवाली पुलिस के अलावा पीएसी भी तैनात की गई थी। दोनों ओर मंदिर से पहले ही बैरिकेडिंग कर दी गई थी। पूर्वाह्न में निशान यात्रा के साथ भक्तों की भीड़ बढ़ी तो यातायात व्यवस्था चपेट में आ गई। मंदिर वाली साइड में भारी वाहनों की आवाजाही भी रोकनी पड़ गई। पुलिस को आवागमन सुचारू रखने को मशक्कत करनी पड़ी।






बिल्सी में भी निकाली गई निशान



यात्रा, जगह-जगह हुआ स्वागत



बिल्सी। लखदातार सेवा समिति के तत्वावधान में मंगलवार को खाटू श्याम बाबा के भक्तों ने खाटू श्याम की गुणगान निशान यात्रा धूमधाम से निकाली।



बाबा श्याम खाटू की निशान यात्रा को लेकर यहां कई दिन से तैयारियां चल रहीं थीं। सुबह पांच बजे से नगर के मोहल्ला संख्या एक पटवा कॉलोनी में स्थित श्याम भवन पर भक्तों ने अपने-अपने निशान का पूजन किया। 56 व्यंजनों का भोग लगाकर महंत शिवम माहेश्वरी ने बाबा की आरती की।एसडीएम रिपुदमन सिंह, सीओ उमेश चंद्र एवं पालिकाध्यक्ष ज्ञानदेवी सागर ने निशान यात्रा को हरी झंडी देकर शुरू कराया। यात्रा खैरी रोड, थाना रोड होती हुई जैन बाजार, बंबा चौराहा होते हुए बद्री नारायन मंदिर पहुंची, जहां भक्तों ने पूजा कर यात्रा को आगे बढ़ाया। सराफा बाजार, कपड़ा बाजार, बालाजी तिराहा होती हुई कछला बस स्टैंड पर पहुंची, जहां यात्रा का विसर्जन किया गया। संवाद

उझानी में खाटू श्याम बाबा की जयंती पर मंदिर में निशान अर्पित करने को जुटे भक्त। संवाद

उझानी में खाटू श्याम बाबा की जयंती पर मंदिर में निशान अर्पित करने को जुटे भक्त। संवाद

उझानी में खाटू श्याम बाबा की जयंती पर मंदिर में निशान अर्पित करने को जुटे भक्त। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें