महाकाल का श्रृंगार कर आरती करते बाबा के भक्त। संवाद
बिल्सी। श्री शिव शक्ति भवन मंदिर में सोमवार की रात बाबा महाकाल का शृंगार किया गया। शृंगार सेवा क्षेत्र के गांव अंबियापुर निवासी युवा व्यापारी मृदुल शर्मा और उनके परिवार समेत बाबा के भक्तों ने की। बाद में बाबा महाकाल की आरती करके प्रसाद वितरण किया गया।
इस दौरान श्री महाकाल बाबा सेवा समिति के सदस्यों ने प्रदीप वार्ष्णेय के परिवार के सभी सदस्यों को बाबा का पटका पहनाकर सम्मानित किया। इस मौके पर कोतवाल मनोज कुमार सिंह, रवि शर्मा, रितिक गुप्ता, नवरत्न वार्ष्णेय, अनुभव वार्ष्णेय, कमल देवल, मनमोहन शाही आदि मौजूद रहे। इधर, नगर के मुख्य बाजार स्थित कुटी मंदिर में भी भोलेनाथ के भक्तों ने महाकाल का शृंगार कर विभिन्न धार्मिक अनुष्ठान कर प्रसाद का वितरण किया। संवाद