फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मां कात्यायनी की पूजा कर भक्तों ने मांगी मनौतियां

सार

नवरात्रि पर मातारानी के भक्तों ने शनिवार को छठे स्वरूप मां कात्यायनी की पूजा-अर्चना की।सुबह से भक्तों की लाइन मंदिर के बाहर लग गई।मंदिर के कपाट खुलने के बाद में भक्तों ने माता रानी चरणों में माथा टेककर मनौतियां मानी।नवरात्रि में माता के रानी के नौ स्वरूपों की देवी भक्त पूजा-अर्चना कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बदायूं। नवरात्रि पर मातारानी के भक्तों ने शनिवार को छठे स्वरूप मां कात्यायनी की पूजा-अर्चना की। सुबह से भक्तों की लाइन मंदिर के बाहर लग गई। मंदिर के कपाट खुलने के बाद में भक्तों ने माता रानी चरणों में माथा टेककर मनौतियां मानी।
विज्ञापन

नवरात्रि में माता के रानी के नौ स्वरूपों की देवी भक्त पूजा-अर्चना कर रहे हैं। शनिवार को भक्तों ने माता रानी के छठे स्वरूप मां कात्यायनी की पूजा की। कहा जाता है कि माता रानी के इस स्वरूप की एकाग्रचित्त और पूर्ण समर्पिता भाव से उपासना करने से बड़ी सहजता से धर्म, अर्थ, काम और मोक्ष इन चारों पुरुषार्थों की प्राप्ति की जा सकती है।
ऐसे में भक्तों ने नगला मंदिर से लेकर, ओवरब्रिज के नीचे स्थित मां के मंदिर, हर प्रसाद मंदिर समेत अन्य देवी मंदिरों में माता रानी के छठे स्वरूप की पूजा की। बिल्सी। शनिवार को भक्तों ने मंदिर और घरों में मां कात्यायनी की पूजा-अर्चना की। नगर के हनुमानगढ़ी मंदिर समेत अन्य मंदिरों में भक्तों की संख्या काफी देखने को मिली। विशेषकर महिलाओं की संख्या यहां ज्यादा रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें