नगर में शनिवार को भव्य रामबरात निकाली गई।आकर्षक झांकियों से सुसज्जित बरात का लोगों ने कई स्थानों पर स्वागत किया।बरात का कई स्थानों पर स्वागत किया गया, तो कई जगहों पर कलाकारों ने जलपान भी किया।
उझानी। नगर में शनिवार को भव्य रामबरात निकाली गई। आकर्षक झांकियों से सुसज्जित बरात का लोगों ने कई स्थानों पर स्वागत किया। लोगों ने कलाकारों को जलपान भी कराया।
विज्ञापन
इन दिनों नगर में रामलीला का आयोजन चल रहा है। कमेटी की ओर से निकाली गई रामबरात अहिरटोला मोहल्ले के खेड़ापति इलाके से शुरू हुई, जो गौतमपुरी, मेन बाजार, घंटाघर आदि स्थानों से होती हुई रामलीला मैदान पहुंची। इससे पहले केंद्रीय भंडार उपभोक्ता निगम बदायूं के चेयरमैन प्रभात राजपूत ने पूजन कर बरात का शुभारंभ कराया। श्रीराम-सीता, हनुमान, देवी भगवती की आकर्षक झांकियां लोगों को लुभा रही थीं।
बरात का कई स्थानों पर स्वागत किया गया, तो कई जगहों पर कलाकारों ने जलपान भी किया। काली अखाड़े आकर्षण का केंद्र रहे। बरात में मेला अध्यक्ष कृष्ण कुमार वार्ष्णेय, सचिन अग्रवाल, अंकुर वार्ष्णेय, रोहताश गुप्ता, अखिल अग्रवाल, कमलेश वार्ष्णेय, किशनचंद्र शर्मा आदि का विशेष सहयोग रहा। संवाद