फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: कुंवरगांव में 1.06 करोड़ रुपये से कराए जाएंगे विकास कार्य

विज्ञापन
विज्ञापन
कुंवरगांव। नगर पंचायत कुंवरगांव के विकास को गति देने की दिशा में महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल हुई है। दीनदयाल योजना के अंतर्गत नगर पंचायत के विभिन्न विकास कार्यों के लिए लगभग 1 करोड़ 6 लाख 22 हजार रुपये की धनराशि स्वीकृत की गई है। प्रथम किस्त में 50 लाख रुपये जारी किए गए हैं।
विज्ञापन

शहर विधायक महेश चंद्र गुप्ता ने नगर पंचायत अध्यक्ष ज्योति रानी के आग्रह पर पिछले दिनों प्रदेश के नगर विकास मंत्री से मुलाकात कर कुंवरगांव में आवश्यक विकास कार्यों के लिए धनराशि स्वीकृत करने का अनुरोध किया था। स्वीकृत धनराशि से नगर पंचायत के विभिन्न वार्डों में सीसी सड़क एवं नाली निर्माण के साथ-साथ 25 पोल पर एलईडी स्ट्रीट लाइट लगाने का कार्य कराया जाएगा।
इससे नगर के कई मोहल्लों में आवागमन की सुविधा बेहतर होगी। जल निकासी की समस्या से भी राहत मिलेगी। शहर विधायक ने कहा कि कुंवरगांव के विकास के लिए शासन से धनराशि स्वीकृत हो गई है। नगर पंचायत अध्यक्ष ज्योति रानी ने कहा कि विकास के लिए लंबे समय से इन कार्यों की आवश्यकता महसूस की जा रही थी। इन कार्यों के पूर्ण होने से नगरवासियों को बेहतर सड़क, नाली एवं प्रकाश व्यवस्था की सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन



स्वीकृत कार्यों का विवरण
- प्रेमपाल के मकान से जगदीश के मकान तक सीसी सड़क व नाली निर्माण।
- हरिद्वारी के मकान से खेमकरण के मकान तक सीसी सड़क व नाली निर्माण।
- गोविंद के सेलर से दुर्गा भगतजी के मकान तक सीसी सड़क व नाली निर्माण।
- हरगोविंद के मकान से हर्षित के मकान तक सीसी सड़क व नाली निर्माण।
- सोहनलाल के मकान से झब्बू मिस्त्री के मकान तक सीसी सड़क व नाली निर्माण।
- आंवला-बदायूं रोड से सीसी रोड तक सीसी सड़क व नाली निर्माण।
- नगर पंचायत क्षेत्र में 25 पोल मय एलईडी स्ट्रीट लाइट लगाने का कार्य।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें