फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: छह विधानसभा क्षेत्रों में होंगे 60 करोड़ के विकास कार्य

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। जनपद की छह विधानसभा क्षेत्रों में 60 करोड़ से विकास कार्य काम कराए जाएंगे। इसके लिए लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) से प्रस्ताव मांगे गए हैं। प्रस्ताव बनाने के बाद शासन को स्वीकृति के लिए भेजा जाएगा।
विज्ञापन

शासन के निर्देश मिलते ही पीडब्ल्यूडी ने तैयारियां तेज कर दी हैं। अधिकारियों की टीम विधानसभावार कार्यों की सूची बना रही है। प्रस्तावित कार्यों में दातागंज विधानसभा क्षेत्र में दातागंज से बेलाडांडी तक नौ किलोमीटर का बाइपास है। इसके लिए तीन सिंगल रोड भी प्रस्तावित है। बिल्सी विधानसभा क्षेत्र में सात किमी का बदायूं-बिजनौर हाईवे के पास बाइपास बनाया जाना है। बिसौली विधानसभा क्षेत्र में मुरादाबाद-फर्रुखाबाद हाईवे के पास से आठ किमी का बाइपास बनाया जाएगा। शेखूपुर विधानसभा में एक सिंगल रोड बनाया जाना है। सदर और सहसवान विधानसभा में प्रस्ताव पर काम चल रहा है। वहीं, तीन विधान सभा क्षेत्रों में सर्वे का काम किया जा रहा है। आने वाले 15 दिन में यह तय हो जाएगा कि किस गांव से होकर यह बाइपास बनाया जाएगा। लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों ने बताया कि सभी प्रस्ताव शासन के निर्धारित प्रारूप पर तैयार किए जाएंगे। तैयार सूची को भेजा को जाएगा। शासन स्तर से स्वीकृति प्राप्त होने के बाद कार्यवाही शुरू हो जाएगी। इससे क्षेत्र का विकास होगा और लोगों को आसानी होगी। इसके लिए विधायकों से भी प्रस्ताव मांगे गए हैं।
-
यह भी होंगे विकास कार्य
विकास कार्यों की सूची में सड़क निर्माण और मरम्मत, इंटरलॉकिंग, टाइल्स का कार्य, जल निकासी के लिए नालियों का निर्माण होना है। इसके अलावा छोटी-बड़ी पुलियों का निर्माण, विद्यालय भवनों की मरम्मत, शौचालय और पेयजल जैसी मूलभूत सुविधाओं का विस्तार किया जाएगा।
विज्ञापन




-

वर्जन
- शासन की ओर से प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र होने वाले कार्यों सूची और स्टीमेट मांगा है। उसे बनाया जा रहा है। जल्द ही शासन को यह लिस्ट उपलब्ध करा दी जाएगी। उसके बाद जिले में विकास के काम कराए जा सकेंगे। -नरेश कुमार, एक्सईएन, पीडब्ल्यूडी
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें