फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: दो करोड़ 46 लाख से शहर में कराए जाएंगे विकास कार्य

विज्ञापन
नगर पालिका परिषद बदायूं, अध्यक्ष- फात्मा रजा
विज्ञापन
बदायूं। नगर पालिका परिषद बदायूं की अध्यक्ष फात्मा रजा ने शहर में होने वाले कई विकास कार्यों को मंजूरी दी है। इससे लगभग दो करोड़ 46 लाख रुपये की लागत से 25 सड़कों सहित नालियों, पुलियों, इंटरलॉकिंग एवं कवर्ड नालों के निर्माण होना है। इन योजनाओं के पूरा होने से शहर के कई इलाकों में वर्षों पुरानी जलनिकासी और आवागमन की समस्याओं से राहत मिलेगी।
विज्ञापन


शहर के जिन मोहल्लों में यह विकास कार्य होने हैं उनमें ऊपरपारा सरकार रोड से लेकर लालपुल, रंगीन मस्जिद, कबूलपुरा, जोगीपुरा, नई सराय, ब्राह्मपुर, आदर्श कॉलोनी, नागरान, कृष्णापुरी, जालंधरी सराय, लोटनपुरा, गांधी ग्राउंड सहित अनेक वार्डों में सीसी सड़क, नाली, इंटरलॉकिंग, पुलिया और आरसीसी कवर्ड नालों का निर्माण कराया जा रहा है। इन कार्यों पर अलग-अलग स्थानों पर 5 लाख से लेकर 20 लाख रुपये से अधिक की धनराशि खर्च की जा रही है।



जलनिकासी पर है विशेष फोकस
शहर में जलभराव की समस्या से निजात दिलाने के लिए जोगीपुरा, छोटी ज्यारत रोड, गोपीचौक, लालपुल समेत कई इलाकों में आरसीसी कवर्ड नालों का निर्माण कराया जा रहा है। इससे बरसात के मौसम में गलियों और सड़कों पर पानी भरने की समस्या काफी हद तक समाप्त होगी।
विज्ञापन




शहर में होने वाले विकास कार्यों पर दो करोड़ 46 लाख खर्च की मंजूरी दी गई है। हमारा उद्देश्य शहर को स्वच्छ, सुंदर और सुविधायुक्त बनाना है। जहां वर्षों से सड़क, नाला और जलनिकासी की समस्या थी, वहां योजनाबद्ध तरीके से निर्माण कार्य कराए जा रहे हैं। पारदर्शिता, चौकसी और तेजी हमारी प्राथमिकता है। - फात्मा रजा, अध्यक्ष नगर पालिका परिषद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें