फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: बिल्सी विधानसभा में मंडी परिषद से 9.70 करोड़ की विकास परियोजनाएं स्वीकृत

Tue, 30 Dec 2025 11:52 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। बिल्सी विधानसभा क्षेत्र में आधारभूत ढांचे को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि सामने आई है। क्षेत्रीय भाजपा विधायक हरीश शाक्य के प्रयासों के परिणामस्वरूप मंडी परिषद के माध्यम से विभिन्न विकास परियोजनाओं के लिए लगभग 9 करोड़ 70 लाख रुपये की धनराशि स्वीकृत की गई है। इस स्वीकृत राशि से क्षेत्र में सड़क, नाला और नाली निर्माण जैसे आवश्यक विकास कार्य कराए जाएंगे, जिससे आमजन को सीधा लाभ मिलेगा। विधायक कहा कि बिल्सी विधानसभा क्षेत्र का समग्र विकास उनकी प्राथमिकता है और जनकल्याण से जुड़े ऐसे कार्य आगे भी निरंतर जारी रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें