ब्लाक म्याऊं पर तैनात पंचायतराज कर्मियों ने विकास विभाग के अधीन कार्य न करने की मांग को लेकर प्रदर्शन किया। इस मौके पर समस्त कर्मियों ने संकल्प लिया कि वे हर दिन दो घंटे अतिरिक्त काम करेंगे।
ब्लाक म्याऊं पर तैनात अधिकारियों और कर्मचारियों ने विशेष कार्य दिवस के बैनर तले प्रदर्शन किया। ब्लाक कर्मियों की मांग थी कि वह विकास विभाग के अधीन काम नहीं करेंगे। इसके चलते सभी ने सामूहिक संकल्प लिया कि वह इसके बदले दो घंटे अतिरिक्त काम करेंगे। बताया कि विकास विभाग के अधीन काम न करने को लेकर लखनऊ मुख्यालय पर धरना-प्रदर्शन भी किया जा रहा है। इसी के चलते ब्लाक स्थित कार्यलय पर धरना-प्रदर्शन किया गया है।
इस मौके पर प्रभारी बीडीओ महेश पाल सिंह, अशोक कुमार गौड, विनोद कुमार, मुजाहिद, आफाक सिददकी, अब्दुल कादिर, दिनेश कुमार शर्मा, कुलदीप मिश्रा, रामवरन, मनोज कुमार, जैतपाल और धमेंद्र कुमार मौजूद रहे।