बदायूं। बेमौसम बरसात और ओलावृष्टि से तबाह हुए किसानों को जल्द उचित मुआवजा दिलाने की मांग को लेकर युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन डीएम के यहां सौंपा।
इससे पहले पार्टी कार्यालय पर हुई बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद युवक कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव सीताराम लांबा ने कहा कि बेमौसम बरसात ने किसानों को बर्वाद कर दियाहै। शीघ्र ही सभी प्रभावित किसानों को मुआवजा दिया जाए। प्रांतीय उपाध्यक्ष ओमवीर यादव ने कहा कि जहां एक ओर कांग्रेस शासनकाल में किसानों का कर्जा माफ हुआ था वहीं गैर कांग्रेसी सरकारों के शासनकाल में किसान बैंकों का कर्ज न चुका पाने के कारण आत्महत्या कर रहे हैं। पार्टी के प्रांतीय महासचिव ओमकार सिंह ने कहा कि मुआवजा वितरण में धांधली की जा रही है। अपात्रों को मुआवजा मिल रहा है। पात्र लोग वंचित हैं। अन्य वक्ताओं ने भी सभी पीड़ित किसानों को जल्द से जल्द उचित मुआवजा दिलाने की मांग की। शेखर साहू, नरेश गुप्ता, अवधेश शर्मा, जिलाध्यक्ष साजिद अली, श्यामलाल, डॉ.अवधेश, सफत फैजी, योगेंद्र गौतम, सुनील कुमार, सुशील कुमार, शिवम् सोनी, शानू अंसारी, प्रमोद कुमार, हसीम अहमद, लाखन सिंह, लौंग श्री, रियाजुद्दीन, दिलशाद, गौरव कुमार आदि थे।