बदायूं। विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान में आ रहीं परेशानियों को दूर करने के लिए सोमवार को नगर पालिका ने शिविर का शुभारंभ हो गया। नगर पालिकाध्यक्ष फात्मा रजा ने बताया कि प्रत्येक वार्ड में कर्मचारियों को तैनाती की गई है। सभासदों को भी जिम्मा सौंपा गया है।
उन्होंने बताया कि वार्ड संख्या एक में देवेंद्र सक्सेना, दो में गजेंद्र सिंह, तीन में राजीव अनेजा चार में रामगोपाल, पांच में परवेज, छह में अफसर हुसैन नियुक्त किए गए हैं। वार्ड सात में नरेंद्र पाल सिंह, आठ में साहिल, नौ में फिरोज अली, दस में मोहम्मद इमरान, ग्यारह में महेश बाबू, बारह में शहजाद अली, तेरह में सुमित सिंह, चौदह में छुन्नन, पंद्रह में रामदेव आर्य काे जिम्मेदारी सौंपी गई है।
वार्ड सोलह में मुशाहिद अली, सत्रह में राशिद अली, अठारह में राकेश सोनकर, उन्नीस में सुरेंद्र कुमार, बीस में साहिर हुसैन, इक्कीस में विनोद सोनकर, बाईस में नारायण दत्त शर्मा, तेईस में जोगेंद्र सिंह, चौबीस में जहांगीर, पच्चीस में अकील अहमद, छब्बीस में मोहम्मद मियां, सत्ताईस में अब्बास अली, अट्ठाईस में परवेज इकबाल और उनतीस में नौमान कार्य देखेंगे।
नगर पालिका कार्यालय में हेल्प डेस्क पर खालिद अली व लवी कुमार, सोथा भंडार कुआं लाइब्रेरी में नवेद इकबाल गनी और केशव गंगवार, एसके कॉलेज के सामने पार्किंग फील्ड में चंद्र भूषण व शरीफ अहमद को तैनात किया गया है। कर्मचारियों और सभासदों से अपील की है कि वे घऱ-घर गणना फॉर्म पहुंचाएं। कार्यक्रम में खालिद अली खां, नवेद इकबाल गनी, सूर्य प्रकाश सक्सेना, सचिन सक्सेना, रजनेश चंद्रा आदि मौजूद रहे।