शाहजहांपुर। राजकीय इंटर काॅलेज में नगर क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले विद्यालयों के जूनियर व सामान्य वर्ग के छात्र-छात्राओं के लिए प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रधानाचार्य अनिल कुमार ने किया।
सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत जूनियर वर्ग में देवधर शर्मा, आकृति मिश्रा, सृष्टि सिंह ने बाजी मारी। सामान्य वर्ग में प्रदीप शर्मा, सिनिष्ठा, मोहिनी राठौर ने क्रमश: प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान पाया। माधवी मिश्रा, मोहम्मद हसन, सुमन पाठक आदि मौजूद रहे। संवाद