फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: सड़कों पर छाया रहा घना कोहरा, दृश्यता हुई शून्य

विज्ञापन
शनिवार सुबह साढ़े आठ बजे छाया कोहरा। संवाद
विज्ञापन
बदायूं। जिले में शनिवार की सुबह घने कोहरे से जनजीवन प्रभावित रहा। तड़के से ही कोहरे की मोटी चादर छाई रहने के कारण सड़कों पर दृश्यता (विजिबिलिटी) लगभग शून्य हो गई। हालात ऐसे रहे कि राजमार्ग, प्रमुख जिला मार्गों और ग्रामीण सड़कों पर वाहन चालकों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। वाहन चालकों को हेडलाइट और फॉग लाइट जलाकर बेहद धीमी गति से सफर करना पड़ा।
विज्ञापन

कोहरे का असर जिले के बदायूं, बिसौली, दातागंज, सहसवान और उझानी क्षेत्रों में समान रूप से देखने को मिला। सुबह के समय स्कूल जाने वाले बच्चों, दफ्तर जाने वाले कर्मचारियों और बाजारों की ओर निकले व्यापारियों को परेशानी उठानी पड़ी। कई जगहों पर वाहन चालकों को सड़क किनारे खड़ा होकर कोहरा छंटने का इंतजार करते देखा गया। इससे यातायात प्रभावित रहा।
ग्रामीण इलाकों में खेतों की ओर जाने वाले किसानों को भी कठिनाइयों का सामना करना पड़ा। कोहरे और गलन के कारण सुबह के समय खेतों में कामकाज प्रभावित रहा। वहीं, बाजारों और चौराहों पर आवाजाही कम नजर आई, जिससे जनजीवन कुछ देर तक ठहरा रहा। घने कोहरे के चलते सड़क दुर्घटनाओं की आशंका बनी रही, विशेषकर हाईवे और संपर्क मार्गों पर स्थिति ज्यादा संवेदनशील रही।
विज्ञापन

सुबह करीब आठ बजे सूर्यदेव के दर्शन तो हुए, लेकिन उनकी किरणें कोहरे और ठंड पर कोई खास असर नहीं डाल सकीं। वातावरण में नमी अधिक होने के कारण गलन बढ़ गई, जिससे लोग ठिठुरते नजर आए। लोग गर्म कपड़ों में लिपटे रहे और कई स्थानों पर अलाव जलाकर ठंड से बचाव करते दिखे।
सुबह दस बजे के आसपास धीरे-धीरे कोहरा छंटना शुरू हुआ, तब जाकर सड़कों पर यातायात सामान्य हो सका। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में भी सुबह और रात के समय घना कोहरा बने रहने की संभावना है, ऐसे में लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है।


फोटो-28



ठंड में चीनी मिल प्रशासन ने जलवाए अलाव



सिलहरी। दि किसान सहकारी चीनी मिल शेखूपुर लिमिटेड की ओर से शनिवार को गन्ना किसानों के लिए अलाव की व्यवस्था दी गई। वहीं, चीनी मिल प्रशासन की ओर 21 से 25 नवंबर तक गन्ना देने वाले किसानों का करीब एक करोड़ रुपये का पेमेंट किया गया है। जिससे किसानों राहत की सांस ली है। संवाद

शनिवार सुबह साढ़े आठ बजे छाया कोहरा। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें