फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बदायूं: बीबीपुर गांव में डेंगू का प्रकोप, दो और संदिग्ध मरीज, स्वास्थ्य विभाग की टीमें कर रहीं निगरानी

Sat, 22 Aug 2026 03:05 PM IST
Mukesh Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं

सार

बदायूं के बीबीपुर गांव में डेंगू-बुखार का प्रकोप कम नहीं रहा है। हर घर में बुखार से पीड़ित लोग हैं। शनिवार को जांच में डेंगू के दो और संदिग्ध मरीज मिले हैं। दोनों की एलाइजा जांच कराई जाएगी। 
विज्ञापन
गांव में लगा स्वास्थ्य शिविर - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बदायूं के जगत ब्लॉक क्षेत्र के बीबीपुर गांव में बुखार के प्रकोप के बीच डेंगू के दो और संदिग्ध मरीज मिले हैं। शनिवार को स्वास्थ्य विभाग की ओर से लगाए गए शिविर में मरीजों की जांच के दौरान दोनों में डेंगू के लक्षण मिले। दोनों की एलाइजा जांच कराई जाएगी। 

विज्ञापन


गांव में लगातार बुखार के मरीज सामने आने के बाद स्वास्थ्य विभाग ने निगरानी बढ़ा दी है। घर-घर सर्वे के लिए 15 स्वास्थ्य टीमें लगाई गई हैं। टीमें बुखार से पीड़ित मरीजों की पहचान कर उनकी जांच और उपचार कर रही हैं। मच्छरों के लार्वा मिलने की शिकायतों के बाद डीपीआरओ ने सफाई व्यवस्था के लिए 30 कर्मचारियों को भेजा। कर्मचारियों ने गांव की गलियों और नालियों की सफाई कर कूड़ा हटाया। 

स्वास्थ्य टीमें कर रही जांच 
वहीं, एडी हेल्थ शनिवार को गांव का दौरा करने वाली थीं लेकिन दोपहर तक वह नहीं आईं। स्वास्थ्य टीमें लगातार मरीजों की जांच कर रही हैं। इस गांव में अब तक 29 डेंगू मरीज मिल चुके हैं। आठ मलेरिया के मरीज भी मिले थे। 100 से ज्यादा ग्रामीण बुखार से पीड़ित मिल चुके हैं। इधर, कांग्रेस ने गांव में अव्यवस्था को लेकर धरना शुरू कर दिया है। कांग्रेस जिलाध्यक्ष अजीत यादव सुबह से गांव में धरने पर बैठे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें