फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सांसद के गोद लिए गांव में सड़क निर्माण को लेकर प्रदर्शन

Mon, 26 Oct 2015 11:46 PM IST
अमर उजाला, बदायूं
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
गांव वालों का कहना है कि गांव की स्थिति में अपेक्षित बदलाव नहीं आया है। गांव के शांति महाशय वाले घेरों को मुख्य मार्ग से जाने वाली सड़क गहरे गड्ढों में तब्दील हो चुकी है। घरों के आसपास फैली गंदगी और बड़ी-बड़ी घास संक्रामक एवं मच्छरजनित रोगों को दावत दे रही है। इसकी वजह से गांव में बीमारी फैलने की आशंका बनी हुई है। गांव की यह सड़क लगभग पिछलों दो वर्षों से खराब पड़ा है। सोनू यादव का कहना है कि सांसद धर्मेंद्र यादव ने हमारे गांव को आदर्श गांव बनाने के लिए गोद लिया है लेकिन गांव की कीचड़ युक्त सड़कों की तरफ कोई ध्यान नहीं दे रहा है। जलभराव की समस्या को लेकर ग्रामीणों ने प्रदर्शन किया। हरवीर सिंह, दानवीर सिंह, कमलसिंह, प्रेमराज, महाराम, तेजपाल, धर्मेंद्र, तेजपाल, सोमवीर, रामखिलाड़ी, कुवरपाल, किशनपाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें