फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निष्कासन के विरोध में निकाला जुलूस

Thu, 06 Aug 2015 11:44 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला बदायूं
विज्ञापन
विज्ञापन
जिला महासचिव सीएल वर्मा ने कहा कि यह तो प्रजातंत्र की हत्या है।
विज्ञापन

नगर कार्यालय पर आयोजित बैठक में जिला महासचिव वर्मा ने कहा कि कांग्रेस के 25 सांसदों का निष्कासन विपक्ष की आवाज दबाने के लिए किया गया एक कायरतापूर्ण कदम है। इस कार्यवाही से मोदी सरकार की असलियत जनता के सामने खुल गई है। वरिष्ठ नेता हनीफ कुरैशी ने कहा कि जनता की आवाज ही सांसद उठाते हैं। उनका निष्कासन तो जनता की आवाज को दबाने जैसा कृत्य है।
विज्ञापन

इसके बाद कांग्रेसी जुलूस की शक्ल में नारेबाजी करते हुए तहसील पहुंचे। उन्होंने राष्ट्रपति के नाम संबोधित ज्ञापन एसडीएम को सौंपा। ज्ञापन में कांग्रेसियों ने इस अलोकतांत्रिक कदम को वापस लेने की मांग की। ज्ञापन सौंपने वालों में सतानंद पाल, हनीफ कुरैशी, नंदकिशोर यादव, लोकपाल सिंह, वीरपाल सिंह, अयोध्या प्रसाद, भूरे कुरैशी, महेश चंद्र पप्पू, सतीश शर्मा, महावीर सिंह, अतर सिंह आदि कांग्रेसी प्रमुखता से मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें