कलक्ट्रेट पर प्रदर्शन करते नरऊ गांव के ग्रामीण। संवाद
बदायूं। उझानी ब्लॉक क्षेत्र के गांव नरऊ निवासी तमाम लोगों ने बुधवार सुबह डीएम कार्यालय पहुंचकर प्रदर्शन किया। गांव के राजेश कुमार के मुताबिक सोमवार को उनके गांव में कोटे का प्रस्ताव हुआ था। इसमें दो लोग मैदान में आए थे। दूसरी ओर से तमाम नाबालिग बच्चे खड़े कर दिए गए थे। कुछ बाहर की महिलाओं को बुलाकर संख्या बढ़ा दी गई थी लेकिन प्रस्ताव के दौरान मौजूद अधिकारियों से इसकी शिकायत भी की थी लेकिन उन्होंने उनकी शिकायत अनसुनी कर दी और कोटे का प्रस्ताव कर दिया। इस दौरान गांव की वीना कुमारी, तेजपाल, देवकुमार, सूरजपाल, राजेश कुमार, वेदपाल समेत कई ग्रामीण मौजूद रहे। संवाद