फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: हापुड़ की घटना के विरोध में वकीलों का प्रदर्शन

Thu, 07 Sep 2023 12:53 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
विज्ञापन
बिसौजी के तहसील परिसर में हड़ताल पर बैठे वकील। संवाद
विज्ञापन
बिसौली। हापुड़ की घटना से आक्रोशित वकीलों ने तहसील प्रांगण में प्रदर्शन कर शासन व प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इस दौरान वकीलों ने कलमबंद हड़ताल भी रखी।
विज्ञापन

तहसील बार एसोसिएशन के अध्यक्ष अनूप शर्मा व सिविल बार एसोसिएशन के अध्यक्ष योगेश भारद्वाज के नेतृत्व में अधिवक्ता एकत्र हुए। उन्होंने हापुड़ के पुलिसकर्मियों के विरुद्ध एफआईआर करते हुए दोषियों को निलंबित करने की मांग की। एडवोकेट प्रोटेक्शन एक्ट लागू करने एवं अधिवक्ताओं पर लिखे झूठे मुकदमे को वापस लिए जाने की भी मांग की गई। अधिवक्ताओं ने सरकार व पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। पंकज शर्मा, रविन्द्र कुमार, रामवीर यादव, अब्दुल हसन, राजेश भारद्वाज, मुकेश शर्मा, नरेश पाराशरी, सचिन सक्सेना, सुधाकर सक्सेना आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें