युवा क्रांतिकारी छात्र संगठन ने सोमवार को आर्य समाज मंदिर में मोमबत्ती जलाकर पठानकोट में शहीद हुए जवानों को श्रद्धांजलि दी। संगठन के जिलाध्यक्ष ने इस मौके पर सभी को संबोधित करते हुए कहा कि पड़ोसी देश द्वारा बार-बार दोस्ती का हाथ बढ़ाकर पीठ में छुरा घोपा जा रहा है जो निंदनीय है। उन्होने कहा कि यदि जवानों को सरकार की ओर से पूरी छूट दी जाये तो पड़ोसी देश से आ रहे आतंकवादियों को जड़ से खत्म करा जा सकता है। इस मौके पर राजेंद्र शाक्य, हनी सक्सेना, राजू, नाजिम, शिवा, यश, अजय, बब्लू, राजा, इमरान, ललित, अर्पित आदि मौजूद रहे।
सैदपुर। कस्बा के लोगों ने आंतकवादियों द्वारा किए जा रहे आत्मघाती हमले के खिलाफ पुतला फूंका। पठानकोट के एयरबेस में आत्मघाती हमले में शहीद लेफ्टिनेंट कर्नल निरंजन पी कुमार और शहीद जवानों को श्रद्धांजलि दी। इस मौके पर अखिलेश्वर दयाल सक्सेना, रामऔतार शर्मा, पंकज शर्मा, दीपू सक्सेना, राजीव शर्मा, केशव शर्मा, निखिल माहेश्वरी, राजुल, बाबू रस्तोगी, आयुष माहेश्वरी आदि मौजूद रहे।