फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: प्रदर्शन कर मनरेगा मजदूरों और संविदा कर्मियों का मांगा मानदेय

विज्ञापन
विकास भवन के बाहर प्रदर्शन करते कांग्रेसी कार्यकर्ता। स्रोत- पार्टी
विज्ञापन
बदायूं। जिला कांग्रेस कमेटी के नेतृत्व में मंगलवार को विकास भवन परिसर में मनरेगा मजदूरों, रोजगार सेवकों और संविदा कर्मियों के बकाया मानदेय को लेकर कांग्रेसियों ने धरना-प्रदर्शन किया। इसके बाद नगर मजिस्ट्रेट सुरेश पाल को ज्ञापन देते हुए शीघ्र भुगतान की मांग उठाई।
विज्ञापन

धरना-प्रदर्शन का नेतृत्व जिला कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष ओमकार सिंह ने कहा कि प्रदेश में लगभग एक करोड़ मनरेगा मजदूर परिवारों को पिछले 75 दिन से मजदूरी का भुगतान नहीं हुआ है, जिससे उनके सामने रोजी-रोटी का संकट खड़ा हो गया है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि जल्द भुगतान नहीं किया गया तो कांग्रेस पार्टी इन मजदूर परिवारों के हक की लड़ाई और तेज करेगी।
कार्यक्रम का संचालन कर रहीं जिला उपाध्यक्ष एवं मनरेगा कोऑर्डिनेटर सुनीता सिंह ने कहा कि मजदूरों और कर्मियों की मेहनत की कमाई रोकना अन्याय है। सरकार को इस ओर गंभीरता से ध्यान देना चाहिए। इस दौरान जिला उपाध्यक्ष सुरेश राठौर, मुनेंद्र कनौजिया, आलोक सिंह चौहान, उपासना सिंह, बन्ने खां आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें