फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: कांवड़ मेले को राजकीय मेला घोषित करने की मांग

विज्ञापन
कछला के इस गंगा घाट पर लगता है कांवडियों का मेला। संवाद
विज्ञापन
उझानी। कछला गंगा घाट पर लगने वाले कांवड़ मेले को राजकीय मेला घोषित कराने की तैयारी है। नगर पंचायत कछला ने मेला पर करीब 1.42 करोड़ रुपये का खर्चा होने अनुमान बताते नगर विकास विभाग को पत्र भेजा था। राजकीय मेला घोषित हो जाने से कांवड़ियों की सुरक्षा और सुविधा पर खर्चे के लिए नगर पंचायत को प्रशासन का मुंह नहीं ताकना पड़ेगा। इस पर डीएम ने कमिश्नर को रिपोर्ट भेजी है।
विज्ञापन

कछला नगर पंचायत की ओर से राजकीय कांवड़ मेला घोषित कराने के लिए पिछले साल 20 जुलाई को प्रस्ताव भेजा गया था। उसमें बताया गया कि कांवड़ मेले में हर साल खर्च होने वाले 1.42 करोड़ रुपये का इंतजाम स्थानीय संसाधनों से नहीं हो पता है। इस मामले में मंडलायुक्त ने डीएम से रिपोर्ट मांग थी। अब एडीएम प्रशासन अरुण कुमार ने मंडलायुक्त को प्रस्ताव भेज दिया है। नगर पंचायत अध्यक्ष जगदीश सिंह ने बताया कि राजकीय कांवड़ मेला घोषित हो जाने के बाद घाट पर सुविधा विस्तार और सुरक्षा के इंतजाम करने में दिक्कत नहीं आएगी। नगर पंचायत की आय के स्रोत सीमित हैं।

-

गंगाजल भरने आते हैं पड़ोसी जिलों के लाखों कांवड़िया

सावन महीने में बदायूं के अलावा पड़ोसी जिले बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर, कासगंज, हाथरस, एटा, अलीगढ़ आदि से लाखों कांवड़िया जल भरने कछला गंगाघाट आते हैं। कांवड़ियों को सुविधा और सुरक्षा देना नगर पंचायत के लिए मुश्किल होता है। कांवड़ मेला इस बार 11 जुलाई से नौ अगस्त तक चलेगा।
विज्ञापन




कांवड़ मेला की व्यवस्थाओं पर हर साल काफी खर्चा होता है। पिछले तीन- चार साल में पेयजल, प्रकाश, जेनरेटर, नाविक, प्राइवेट गोताखोर, वॉच टॉवर, शौचालय और चेंजरूम आदि पर जो खर्च हुआ थी, उनमें करीब एक करोड़ रुपये की देनदारी बाकी है। - जगदीश सिंह, नगर पंचायत अध्यक्ष, कछला
विज्ञापन


- कछला नगर पंचायत अध्यक्ष का पत्र आया था। मेले को लेकर रिपोर्ट मंडलायुक्त को भेजी गई है। उनके स्तर से आगे की कार्रवाई होगी।
-अरुण कुमार, एडीएम प्रशासन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें