फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: प्रधानाध्यापक से मारपीट करने वालों को गिरफ्तार करने की मांग

विज्ञापन
एसएसपी कार्यालय के बाहर खड़े​शिक्षक। संवाद
विज्ञापन
बदायूं। मालवीय अध्यापक आवास में सोमवार को उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के पदाधिकारियों की एक बैठक प्रांतीय प्रचार मंत्री संजीव शर्मा की अध्यक्षता में हुई। इसमें सहसवान क्षेत्र के ग्राम अल्लीपुर की ग्राम प्रधान पति व उनके ससुर द्वारा संविलियन विद्यालय के प्रधानाध्यापक नीरज चांडक के साथ अभद्रता व मारपीट पर सहसवान थाने में मुकदमा दर्ज होने के बावजूद अभी तक कोई कार्रवाई न होने पर रोष जताया गया।
विज्ञापन

पैदल मार्च करते हुए शिक्षक संघ के पदाधिकारी एसएसपी कार्यालय पहुंचे। जिलाध्यक्ष संजीव शर्मा ने एसएसपी डा. बृजेश सिंह से वार्ता कर शिक्षक से मारपीट के प्रकरण से अवगत कराया। एसएसपी ने इंस्पेक्टर सहसवान को गिरफ्तारी के लिए निर्देशित किया। इस दौरान जिला मंत्री उदयवीर सिंह यादव, जिला कोषाध्यक्ष सुशील चौधरी, जिला उपाध्यक्ष हरीश यादव, विनेश शर्मा, डॉ. पंकज पाठक, बृजेश यादव, सुरेंद्र सिंह पटेल, अशोक यादव, वैभव श्रोत्रिय, मोहित पाल, रमन कुमार आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें