फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: गंगा एक्सप्रेस-वे के निकट ट्रॉमा सेंटर की स्थापना की रखी मांग

विज्ञापन
लखनऊ में मुख्यमंत्री से मुलाकात करने के दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष और विधायकगण। स्रोत-संगठन
विज्ञापन
बदायूं। लखनऊ में कालिदास मार्ग स्थित आवास पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मंगलवार को भाजपा जिलाध्यक्ष राजीव कुमार गुप्ता के साथ सदर विधायक महेश चंद्र गुप्ता, दातागंज विधायक राजीव कुमार सिंह, बिल्सी विधायक हरीश शाक्य एवं बिसौली विधायक आशुतोष मौर्य ने मुलाकात की और सभी ने गंगा एक्सप्रेस-वे के निकट ट्रॉमा सेंटर की स्थापना की मांग संयुक्त रूप से रखी।
विज्ञापन

जनप्रतिनिधियों ने गंगा एक्सप्रेस-वे के निकट ट्रॉमा सेंटर की स्थापना की मांग रखते हुए मुख्यमंत्री को बताया कि एक्सप्रेस-वे के निर्माण के साथ क्षेत्र में आपातकालीन चिकित्सा सुविधा की आवश्यकता और अधिक बढ़ गई है। गंगा एक्सप्रेस-वे पर वाहनों की दुर्घटनाओं से बचाव के लिए सड़क के दोनों ओर फेंसिंग/सुरक्षा जाली लगाना भी जरूरी हो गया है ताकि पशुओं की एक्सप्रेसवे पर आवाजाही को रोका जा सके और सड़क सुरक्षा को और मजबूत किया जा सके।
भाजपा जिलाध्यक्ष राजीव कुमार गुप्ता ने मुख्यमंत्री के समक्ष राजकीय मेडिकल कॉलेज की व्यवस्थाओं को और बेहतर एवं सुचारू करने का मामला रखा। कछला में पर्यटन स्थल के विकास से जुड़े विषय को भी रखा। बताया कि कछला पर्यटन स्थल के पार्ट-वन की स्वीकृति हो चुकी है, पार्ट-बी बदायूं की ओर प्रस्तावित है।
विज्ञापन

दातागंज में स्पोर्ट्स कॉलेज की स्थापना को लेकर मुख्यमंत्री से चर्चा की। कहा कि स्पोर्ट्स कॉलेज की स्थापना से ग्रामीण एवं कस्बाई क्षेत्रों की खेल प्रतिभाओं को बेहतर प्रशिक्षण और सुविधाएं उपलब्ध हो सकेंगी। बदायूं में जेल की खाली पड़ी भूमि पर जनसुविधा एवं हरित क्षेत्र के रूप में पार्क विकसित करने का विषय भी मुख्यमंत्री के समक्ष रखा। मुख्यमंत्री से बदायूं आगमन का भी आग्रह किया। मुख्यमंत्री ने सहमति व्यक्त करते हुए शीघ्र बदायूं आने की बात कही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें