बदायूं। ठंड बढ़ने के साथ ही फैशन में भी गर्माहट आ गई है। स्टाइलिश डिजाइनर कैप (टोपी) व ग्लब्स (दस्ताने) की मांग बढ़ गई है। यह न सिर्फ ठंड से बचा रहे हैं, बल्कि बेहतर लुक भी दे रहे हैं।
ठंड के मौसम में फैशन और मनोरंजन का भी मेल देखने को मिल रहा है। बाजार में इन दिनों म्यूजिकल गर्म हेयर बैंड का जबरदस्त क्रेज है। यह हेयर बैंड न सिर्फ ठंड से बचाव कर रहा है, बल्कि युवतियों और बच्चियों के लिए सोशल मीडिया पर रील बनाने का नया ट्रेंड भी बन गया है।
युवतियां जहां इसे स्टाइल और ट्रेंड के रूप में अपना रहीं हैं, वहीं बच्चे इसे देखकर अपने घरवालों से इसकी फरमाइश कर रहीं हैं। दुकानदार सचिन, रमेश और रियाज बताते हैं कि पिछले कुछ दिनों में म्यूजिकल हेयर बैंड की बिक्री में तेजी आई है। अब तो इनके रेट पहले से भी बढ़ गए हैं। यह सर्दी के सीजन का हॉट प्रोडक्ट बन गया है।
दुकानदार विश्वास गुलाटी बताते हैं कि बढ़ी हुई मांग के कारण बाजार में भी गर्मी देखने को मिल रही है। इस तरह के गर्म आइटम दुकानों के साथ-साथ फुटपाथ की दुकानों से अधिक बिक रहें हैं।
बाजार में यह हैं दाम
ग्लब्स- 100 से 600 रुपये तक
कैप - 200 से 1200 रुपये तक
मफलर - 150 से 800 रुपये तक
म्यूजिकल हेयर बैंड - 200 से 500 रुपये तक
दुकान पर म्यूजिकल हेयर बैंड देखते ग्राहक। संवाद
दुकान पर म्यूजिकल हेयर बैंड देखते ग्राहक। संवाद
दुकान पर म्यूजिकल हेयर बैंड देखते ग्राहक। संवाद
दुकान पर म्यूजिकल हेयर बैंड देखते ग्राहक। संवाद