फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऑटोलिफ्टरों की तलाश में दिल्ली पुलिस का छापा

विज्ञापन
विज्ञापन
कुंवरगांव (बदायूं)। दिल्ली पुलिस ने बृहस्पतिवार को ऑटोलिफ्टरों की तलाश में कुंवरगांव कस्बे में छापा मारा। इस दौरान कस्बे का एक व्यक्ति पकड़ा गया लेकिन बाद में उसे छोड़ दिया गया। पुलिस ने अलग-अलग इलाकों से चार बाइक भी बरामद की है। उन्हें लोडर वाहन में लादकर दिल्ली ले गई है।
विज्ञापन

दिल्ली के मानसरोवर थाना पुलिस बृहस्पतिवार दोपहर कुंवरगांव थाने पहुंची। इसमें आए एसएसआई सुधीर सिंह ने टीम के साथ थाने में आमद कराई। इसके बाद कस्बे में दबिश देकर एक व्यक्ति को पकड़ लिया। हालांकि उसे थाने नहीं ले जाया गया। कुछ देर पूछताछ करने के बाद उसे छोड़ दिया गया। बताया जा रहा है कि इससे पहले पुलिस ने बिल्सी और आंवला इलाके के गांव में दबिश दी। जहां से चोरी की चार बाइक भी बरामद हुईं हैं। पुलिस एक आरोपी को साथ लेकर आई थी। उसकी निशानदेही पर जिले के अलग-अलग इलाकों में दबिश दी गई। यहां छापामारी करने के बाद पुलिस जिले से रवाना हो गई। इंस्पेक्टर रविकिरन सिंह ने बताया कि दिल्ली पुलिस आई थी। चोरी की कुछ बाइकें बरामद करके ले गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें