फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैंड-बाजों के साथ देव प्रतिमाओं का नगर भ्रमण

Wed, 24 Feb 2016 11:48 PM IST
सहसवान।
विज्ञापन
विज्ञापन
मौर्य शाक्य बस्ती शहबाजपुर स्थित श्री शिव मंदिर में विधि-विधान से देव प्रतिमाओं की प्राण प्रतिष्ठा हुई। इससे पूर्व बैंड-बाजों और काली अखाड़े के साथ देव प्रतिमाओं को नगर भ्रमण कराया गया। इस दौरान सैकड़ों पीत वस्त्रधारी महिलाओं ने कलशयात्रा निकाली और युवाओं ने जमकर अबीर-गुलाल उड़ाया।
विज्ञापन

मंदिर से शुरू हुई शोभा यात्रा मोहल्ले में भ्रमण करने के बाद सिनेमा हॉल, प्रमोद इंटर कालेज, नवादा, नया गंज, जहांगीराबाद होती हुई वापस मंदिर पर पहुंच कर विसर्जित हुई। शोभा यात्रा में सबसे आगे धार्मिक ध्वज उठाए लोग, उसके पीछे कला कौशल का प्रदर्शन करते काली अखाड़े के कलाकार, सिर पर कलश उठाए पीत वस्त्रधारी महिलाएं, धार्मिक धुनों पर थिरकती और अबीर-गुलाल उड़ाती युवाओं की टोली और सबसे पीछे सिंहासन पर आसीन देव प्रतिमाएं रहीं। नगर भ्रमण के दौरान जगह- जगह श्रद्धालुओं ने पुष्प-वर्षा कर देव प्रतिमाओं की आरती उतारी। पंडित रामकिशोर शास्त्री ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हवन पूजन कर प्राण प्रतिष्ठा का कार्यक्रम संपन्न कराया।
धार्मिक अनुष्ठान में अतर सिंह शाक्य, रवि शाक्य, मोरपाल, प्रकाश मौर्य, गौरव सक्सेना, रामवीर, महीपाल, श्यामलाल, सुरेश, पूरन, अंजली, दीपमाला, दीप्ति, मनोहर, रामदयाल, गोवर्धन, बिंटू आदि का सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें