फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: खेत के कंटीले तारों में फंसकर हिरण की मौत, कुत्तों ने नोंचा मांस

Thu, 23 Jan 2025 05:14 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं

सार

बदायूं जिले में छुट्टा पशुओं से फसलों को बचाने के लिए खेतों में लगाए गए कंटील तार वन्यजीवों के लिए घातक बन रहे हैं। मुजरिया थाना क्षेत्र में कंटीले तारों में फंसकर एक हिरण की मौत हो गई। 
विज्ञापन
इन्हीं तारों में फंसा मिला था हिरण - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बदायूं के मुजरिया थाना क्षेत्र के गांव सबदलपुर के खेतिहर इलाके में बृहस्पतिवार सुबह खेत के कंटीले तारों में हिरण का शव फंसा मिला। मौके पर जुटे ग्रामीणों ने कंटीले तार में फंसकर हिरण के मौत की आशंका जताई है। खेत उझानी निवासी एक किसान का है। वन विभाग की टीम ने घटनास्थला का मौका मुआयना कर हिरण के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

विज्ञापन


जिले में छुट्टा पशुओं से फसलों को बचाने के लिए किसानों ने खेतों में कंटीले तार और झटका करंट की तारबंदी कर रखी है। बृहस्पतिवार को मुजरिया के गांव सबदलुपर में एक खेत किनारे कंटीले तार में फंसा हिरण मिला, उसे कुत्ते नोंच रहे थे। टहलने निकलने ग्रामीणों ने हिरण के शव को कुत्तों से शव को छुड़ाया। ग्रामीणों ने वन विभाग और पुलिस को घटना की जानकारी दी। 

कंटीले तार की कराई वीडियोग्राफी 
सूचना पर सहसवान रेंज से वन विभाग के कांस्टेबल शांशक और राकेश मौके पर पहुंचे। उन्होंने ग्रामीणों से खेत मालिक की जानकारी ली। खेत मालिक उझानी निवासी बताया गया। खेत के तारों पर कंटीले तार की वीडियोग्राफी की गई। इसके बाद वन विभाग की टीम हिरण के शव को सीलकर अपने साथ ले गई। 
विज्ञापन


इससे पूर्व भी दो जनवरी को इस्लामनगर क्षेत्र में कंटीले तारों में फंसकर काले हिरण की मौत हो गई थी। वहीं, मुजरिया के कोल्हाई की नर्सरी में हिरण के शव को दबाने का मामले सामने आया था। लगातार कंटीले तार में फंसकर हिरणों की मौत के मामले सामने आ रहे हैं, लेकिन वन विभाग एवं जिला प्रशासन की तरफ से प्रतिबंधित कंटीले तार पर रोक नहीं लग पा रही है।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें