फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दीपों की रोशनी से रोशन हुए घर-आंगन, आसमान भी रंगीन

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। दीपावली रविवार को जिले भर में धूमधाम से मनाई गई। शाम होते ही शहर से लेकर देहात तक हर घर रंग-बिरंगी रोशनी में नहा गया। दीपों और बिजली की झालरों की रोशनी देखते ही बन रही थी। लोगों ने अपने घरों में मां लक्ष्मी और गणेशजी की पूजा की, वहीं शाम को बच्चों ने बड़ों के साथ जमकर पटाखे दाग। आतिशबाजी के कारण रात में आसमान भी रंगीन नजर आने लगा।
विज्ञापन

दीपावली को लेकर काफी समय लोग तैयारियां कर रहे थे। रविवार को लोगों ने अपने घरों में मंत्रोच्चारण के साथ माता लक्ष्मी और गणेशजी का विधि विधान से पूजन किया, साथ ही खुशहाली, समृद्धि की कामना की। लोगों ने घर के आंगन, चौखट में रंगोली बनाई गई, जिसे दीपों से सजाकर और भी अधिक मनभावन बना दिया। दीपावली पर घर को सजाने में लोगों ने कोई कोर कसर नहीं छोड़ी। दीवारों पर तरह-तरह की बिजली की झालरों से घरों की सजावट की गई। पूजा करने के बाद में घर के बड़े सदस्यों की देखरेख में बच्चों ने जमकर आतिशबाजी का आनंद लिया, वहीं बड़े भी पीछे नहीं रहे। उन्होंने भी जमकर आतिशबाजी चलाई।
सहसवान। नगर व ग्रामीण क्षेत्र में दीपावली हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। घर में लक्ष्मी-गणेश की पूजा की गई। लोगों ने एक दूसरे को मिठाइयां खिलाकर शुभकामनाएं दी। सभी मंदिरों में भी सजावट के साथ साथ पूजा और आरती की गई। देर रात तक आतिशबाजी का दौर चलता रहा। सुरक्षा की दृष्टि से सीओ रामकरन सरोज और कोतवाल हरेन्द्र सिंह के नेतृत्व में पुलिस फोर्स गश्त करता रहा।
विज्ञापन

बिल्सी। लोगों ने देर रात तक जमकर आतिशबाजी छोड़ी। मिठाई की दुकानों पर लोगों की भारी भीड़ रही। क्षेत्र में भी लोगों ने त्योहार को पूरे धूमधाम से मनाया। नगर पालिका प्रशासन द्वारा नगर में सफाई के खास इंतजाम किए गए थे।
वजीरगंज। थाना अध्यक्ष प्रदीप यादव ने सिपाहियों के साथ थाने में दीपक जलाए, साथ ही पूजा-अर्चना भी कराई गई।
दबतोरी। ब्लॉक आसफपुर के पिपरिया प्राथमिक स्कूल में अध्यापकों ने रंगोली बनाकर बच्चों को उत्साहित किया।
उसावां। लोगों ने गणेश भगवान व लक्ष्मीजी की पूजा अर्चना विधिविधान से की। बड़ों के साथ साथ बच्चों ने भी आतिशबाजी चलाई।
कादरचौक। बमनोसी में मॉडल गोशाला में प्रधान विद्दम सिंह यादव ने गायों के साथ गोशाला में दीपोत्सव मनाया। गोपूजन के साथ गायों को खील बताशे खिलाए।

जमकर हुए दीपों की खरीदारी
इस दीपावली पर सबसे खास बात ये रही कि इस बार लोगों ने मिट्टी से बने दीपों का अधिक उपयोग किया, जिसकी वजह से ये दीपावली अन्य दीपावली से कुछ खास रही। ऐसे में दीपक बनाने वाले कुम्हारों का भी त्योहार हंसी खुशी बीता।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें