बिजली विभाग के अधीक्षण अभियंता (एसई) अनूप चंद्रा ने जिले के प्राइवेट नलकूप स्वामियों को नया फरमान सुनाया है और कहा है कि वह नलकूपों में 10 हार्सपावर (एसपी) की मोटर का इस्तेमाल करें। इससे ट्रांसफार्मर डेमेज बचेंगे और उनकों भी सुविधा रहेगी। एसई ने इस सूचना के साथ ही सभी प्राइवेट नलकूप स्वामियों का बिजली भी बढ़ा दिया है और इसके लिए समय सीमा में आपत्तियां मांगी हैं।
इस संबंध में जारी किए गए एसई के फरमान में कहा गया है कि चार सितंबर को वसूली समीक्षा में उच्चाधिकारियों के निर्देशों के अनुपालन में उनकी ओर से किसानों का सूचना है कि प्राइवेट नलकूप चालक अपने-अपने नलकूपों में 5 और 7.5 एचपी मोटरों की जगह 10 एचपी की मोटर प्रयोग करें। इस संबंध में उन्होंने बताया कि जिले के अधिकतर क्षेत्रों को भूगर्भ जलस्तर काफी नीचे खिसक जाने के कारण अधिक क्षमता वाली मोटर ही तकनीकी कारणों से कामयाब हैं। इससे ट्रांसफार्मर भी कम क्षतिग्रस्त होंगे और कम वोल्टेज की समस्या से निदान मिलेगा। उन्होंने बताया कि तत्काल प्रभाव से प्राइवेट नलकूपों का बिजली भार बढ़ाकर 10 एचपी की किया जा रहा है। अगर, किसी को इस पर आपत्ति हो तो वह 30 सिंतंबर तक उनके कार्यालय में आकर आपत्ति दर्ज करा सकता है।