फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कर्ज अदायगी का समय बढ़ा, ब्याज रहेगा जारी

Sat, 25 Apr 2015 07:41 PM IST
badaun
विज्ञापन
विज्ञापन
आपदा के साथ कर्ज की मार झेल रहे किसान को बैंकों ने थोड़ी राहत प्रदान की है। ऐसे किसानों को कर्ज अदायगी में समय का इजाफा कर दिया गया है। उन्हें एक साल का अतिरिक्त समय दिया जाएगा। हालांकि इस पर ब्याज जारी रहेगा, लेकिन समय से पूरा कर्ज न देने वाले किसानों को समय की मोहलत से राहत जरूर मिलेगी।
विज्ञापन

हाल ही में बारिश, ओलावृष्टि से किसान तबाह होने की कगार पर आकर खड़ा हो गया है। हाल ये हैं कि कई किसानों ने आत्महत्या तक कर ली है। वहीं कर्ज लेकर खेतीबाड़ी करने वाले किसानों को तो दोहरी मार झेलनी पड़ी है। एक तरफ उनके खेत बर्बाद हो गए। वहीं कर्ज अदायगी की टेंशन ने किसान के सामने संकट पैदा कर दिया है। हालांकि इससे उबारने के लिए किसानों को राहत प्रदान करने की पहल सरकार की ओर से चल रही है, लेकिन इसमें भी जमकर खेल करने की शिकायतें सामने आ रही है। किसानों का आरोप है कि लेखपाल राहत के चेक बनाने के नाम पर उनका जमकर शोषण कर रहे हैं। और तो और नुकसान का सही से आकलन भी नहीं किया जा रहा है। इससे निरंतर शिकायतें जिला प्रशासन के सामने आ रही हैं।
इधर, किसानों के दर्द को समझते हुए बैंकों ने भी राहत देने की पहल की है। जिन किसानों पर कर्ज है, उन्हें चुकता करने का एक साल का अधिक समय दिया गया है। हालांकि इसमें ब्याज लगाया जाएगा। एलडीएम चारू भट्टाचार्य ने बताया कि आपदा में बर्बाद हुए किसानों को कर्ज अदायगी में एक साल का इजाफा किया गया है, बताया कि इसमें ब्याज पर कोई रियायत नहीं की गई है।
विज्ञापन


बैंक करेगा दस हजार की त्वरित मदद
बदायूं। एक तरफ जहां कर्ज अदायगी के लिए एक साल की लिमिट बढ़ाई गई है। वहीं संकट के हालातों से उबारने के लिए किसानों को त्वरित राहत देते हुए दस हजार रुपये देने की योजना भी शुरू की है। एलडीएम चारू भट्टाचार्य बताते हैं कि इस तरह मदद के लिए सभी बैंकों को निर्देश हैं। फिलहाज पंजाब नेशनल बैंक ने राहत के नाम दस हजार रुपये देने शुरू कर दिए हैं। बताया कि इसमें किसान को दस हजार रुपये का ऋण बिना गारंटी के ही त्वरित दिया जाएगा। इसके लिए संकट में फंसे किसान एलडीएम ऑफिस में संपर्क कर सकते हैं। बताया कि इसमें ब्याज भी लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें