बदायूं के सहसवान क्षेत्र के पठानटोला मोहल्ला में शादी में आया युवक महावा नदी के हरिदत्तपुर घाट पर नहाने आया था। तीन दोस्तों के साथ वह नदी में नहाने लगा तो गहरे पानी में जाने से दोस्त डूबने लगे।
विज्ञापन
मिली जानकारी के मुताबिक तीन दोस्त बच गए, लेकिन एक की मौत हो गई। उसे बचाने की कोशिश में एक बुजुर्ग को भी कई डुबकी लग गईं। उन्हें गंभीर हालत में अस्पताल ले जाया गया है।