सहसवान। साढ़े चार महीना पहले हुई मारपीट में घायल युवक की बुधवार को मौत हो गई। परिजनों की सूचना पर पुलिस ने शव का पोस्टमाॅर्टम कराया। कोतवाली क्षेत्र के गांव याहियापुर निवासी नाथूराम ने 16 फरवरी को मुकदमा दर्ज कराया कि था कि उनका पुत्र वीरपाल (32) गांव में जा रहा था। इसी दौरान गांव के ही राकेश पारिवारिक बातों को लेकर छींटाकशी करने लगे। विरोध करने पर राकेश और उसके पुत्र सोहित व साकित ने वीर पाल को जमीन पर गिरा कर मारपीट की। बुधवार को वीरपाल की घर पर मौत हो गई। मृतक के भाई अरविंद ने पुलिस को बताया उसके पेट व शरीर में गंभीर चोटें लगी थीं। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक राजेंद्र बहादुर सिंह ने बताया कि पोस्टमाॅर्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। संवाद