दातागंज। अटसेना गांव से एक किसान रहस्यमय ढंग से गायब हो गया है। काफी तलाश के बाद कोई सुराग न लगने पर पत्नी ने पुलिस को त़हरीर देकर गुमशुदगी दर्ज कराई है। गांव अटसेना निवासी सरिता सक्सेना ने बताया कि उनके पति प्रमोद कुमार सक्सेना एक जुलाई को सुबह पांच बजे घर से निकले थे, लेकिन लौट कर नहीं आए। सभी रिश्तेदारों और परिचितों से जानकारी की लेकिन कोई पता नहीं लग सका। इस मामले में उन्होंने पुलिस को तहरीर देकर गुमशुदगी दर्ज कराई है। संवाद