फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला कारागार के विचाराधीन बंदी की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। जिला कारागार के एक विचाराधीन बंदी की बुधवार देर रात इलाज के दौरान मौत हो गई। उसे शाम के समय हालत बिगड़ने पर जिला अस्पताल ले जाया गया था। जहां उसने दम तोड़ दिया। फिलहाल उसके शव को अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया गया है। जेल प्रशासन ने उसके परिवार वालों को सूचना दे दी है।
विज्ञापन

76 वर्षीय बंदी दौलत खान पुत्र सुजात खान बिल्सी थाना क्षेत्र के ग्राम खुलैट निवासी था। वह एक दिसंबर 2018 को जेल आया था। उसके खिलाफ धारा 174 के अलावा धोखाधड़ी का मामला अदालत में विचाराधीन चल रहा है। बताते हैं कि दौलत खान कई दिनों से बीमार था। उसी सांस और दमा रोग था। बुधवार शाम करीब चार बजे अचानक उसकी हालत बिगड़ गई। उसकी हालत देखकर साथी बंदियों ने तुरंत जेल प्रशासन को सूचना दी। जिससे बंदी को जिला अस्पताल ले जाया गया। जहां देर रात उसकी इलाज के दौरान मौत हो गई। जेल प्रशासन ने उसके शव को मोर्चरी में रखवा दिया है। उसके परिवार वालों को सूचना दे दी है। गुरुवार सुबह उसके शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा।
बंदी काफी समय से बीमार था। उसे दमा और सांस रोग था। उसे शाम के समय जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। गुरुवार सुबह उसके शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा। - आदित्य कुमार, जेलर
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें