फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रेन से कटकर युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। सिविल लाइंस थाना क्षेत्र में गुरुवार को एक युवक की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। देर शाम तक उसकी शिनाख्त नहीं हुई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हाउस की मोरचरी में रखवा दिया है।
विज्ञापन

यह हादसा सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के ग्राम बसंतनगर के पास हुआ। गांव के पास में स्थित रेलवे लाइन पर कुछ दूर एक 35 वर्षीय युवक ट्रेन की चपेट में आ गया। ग्रामीणों के मुताबिक उस समय ट्रेन कासगंज की ओर से बरेली जा रही थी। जैसे ही ट्रेन गांव के नजदीक पहुंची कि तभी युवक रेलवे ट्रैक पर पहुंच गया। ट्रेन से कटकर उसकी मौके पर ही मौत हो गई। ग्रामीणों की सूचना पर सिविल लाइंस पुलिस पहुंच गई। तमाम लोगों से जानकारी की लेकिन कोई ग्रामीण युवक की शिनाख्त नहीं कर सका। इस पर पुलिस ने शव को मोर्चरी रखवा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें