उसहैत थाने के गांव टिकरा निवासी विद्यावती (50) पत्नी मुख्तयार का
बिनावर के गांव रहपुरा में मायका है। सोमवार को विद्यावती मायके से ससुराल
जा रही थीं। भाई भूपाल विद्यावती को साइकिल से विजय नगला स्थित बस स्टैंड
पर छोड़ने आ रहा था। रास्ते में भूपाल की साइकिल को डीसीएम ने टक्कर मार
दी। इससे विद्यावती की मौत हो गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजा है।