फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टेबल फैन में करंट आने से विवाहिता की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
कादरचौक (बदायूं)। कादरचौक थाना क्षेत्र के ग्राम बिचौला में एक विवाहिता की करंट लगने से मौत हो गई। विवाहिता अपने पिता को टेबल फैन लगा रही थी, तभी पंखे में करंट आ गया। इसकी सूचना पर पहुंची पुलिस ने विवाहिता के शव का पोस्टमार्टम करा दिया है। हादसा गुरुवार रात हुआ। परिवार वालों के मुताबिक ग्राम बिचौला निवासी रीता (28) पत्नी राजकुमार के पिता गुरुवार शाम उसके घर आए थे। इससे रीता काफी खुश थी। शाम को उसने अपने पिता को खाना बनाकर खिलाया। फिर बिस्तर लगा दिया। रात कुछ गर्मी ज्यादा थी। इससे रीता अपने पिता की चारपाई के सामने टेबल फैन लगा रही थी। जैसे ही उसने पंखा लगाकर स्विच ऑन किया कि उसको करंट लग गया, जिससे वह बेहोश होकर जमीन पर गिर गई। परिवार वाले उसे तुरंत जिला अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। इससे रीता के परिवार में कोहराम मच गया। शुक्रवार सुबह उसके मायके से भी दर्जनों लोग आ गए। परिवार वाले पहले तो शव का पोस्टमार्टम कराने से इंकार कर रहे थे लेकिन सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसके शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें