फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लाउडस्पीकर में उतरा करंट, कांवड़िया की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
उसहैत (बदायूं)। थाना क्षेत्र के ग्राम कोनिका नगला के नजदीक लाउडस्पीकर में हाईटेंशन लाइन छू जाने से एक कांवड़िया की जान चली गई। कांवड़िया अपने जत्थे के साथ पटना देवकली शिव मंदिर जल चढ़ाने जा रहा था। हादसे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

कांवड़िया ओमेंद्र (25) पुत्र गयाराम उसहैत थाना क्षेत्र के ग्राम चेतराम नगला निवासी था। ओमेंद्र अपने गांव के दर्जनों लोगों के साथ शनिवार रात कछला से जल भरकर लाया था। इनका जत्था पटना देवकली शिव मंदिर जल चढ़ाने जा रहा था। रास्ते में इनका जत्था अपने गांव के पास कुछ देर के लिए रुका। यहां से निकलने के बाद जत्था कोनिका नगला के पास पहुंचा था। उसके गांव के ही ट्रैक्टर-ट्रॉली पर डीजे बंधा था। डंडे के सहारे उस पर लाउडस्पीकर बंधे थे। कोनिका नगला के नजदीक सड़क के ऊपर से हाईटेंशन लाइन गुजर रही थी जो काफी नीचे लटक रही थी। जैसे ही ट्रैक्टर-ट्रॉली उधर से निकली कि हाईटेंशन लाइन लाउडस्पीकर से छू गई। ओमेंद्र उस समय लाउडस्पीकर पकड़े खड़ा था। लाइन छूते ही ओमेंद्र हाईटेंशन करंट की चपेट में आ गया और ट्राली में ही बेहोश होकर गिर गया। इससे कांवड़ियों में अफरातफरी मच गई। गनीमत रही कि कोई और इसकी चपेट में नहीं आया, वरना बड़ा हादसा हो सकता था। कांवड़िया उसे तुरंत स्वास्थ्य केंद्र ले गए, जहां डॉक्टर ने ओमेंद्र को मृत घोषित कर दिया। इसकी सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

दो माह पूर्व हुई थी ओमेंद्र की शादी
- मूल रूप से चेतराम नगला निवासी ओमेंद्र की शादी करीब दो माह पूर्व रतेनगला की आरती से हुई थी। ओमेंद्र सात भाइयों में पांचवें नंबर का था। वह खेतीबाड़ी करके अपने परिवार का गुजारा कर रहा था। उसके दो भाइयों की शादी नहीं हुई है। एक बहन है, उसकी शादी हो चुकी है। ओमेंद्र की मौत से उसकी पत्नी का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें