फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक सवार उचक्कों ने वकील की पत्नी की चेन लूटी

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। शुक्रवार को दिनदहाड़े प्रोफेसर कॉलोनी में बाइक सवार दो उचक्के एक वकील की पत्नी की चेन लूट कर ले गए। इससे मोहल्ले में अफरातफरी मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस उचक्कों का पता नहीं लगा सकी। वकील ने अज्ञात उचक्कों के खिलाफ तहरीर दी है।
विज्ञापन

सिविल लाइंस क्षेत्र के ग्राम दहेमी निवासी वकील कमलेश कुमार सिंह अपने परिवार के साथ प्रोफेसर कॉलोनी में रहते हैं। शुक्रवार दोपहर करीब साढ़े 11 बजे उनकी पत्नी गीता देवी अपने घर के बाहर खड़े ठेले पर सब्जी खरीद रहीं थीं। उसी समय बाइक सवार होकर आए दो उचक्कों ने पहले मोहल्ले का एक चक्कर लगाया। वह मास्क और चश्मा लगाए थे। उन्होंने चारों ओर घूमकर देख लिया। उसके बाद तेज गति में आए और गीता देवी की चेन झपटकर ले गए। जब तक उन्होंने शोर मचाया और आसपास के लोगों को जानकारी हुई। तब तक उचक्के बाइक लेकर भाग गए। इस घटना के बाद मोहल्ले में अफरातफरी मच गई। गीता देवी ने तुरंत अपने पति को सूचना दी। फिर उन्होंने यूपी 112 पुलिस को बताया। जिस पर कोतवाली पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। तुरंत शहर में नाकाबंदी कर दी गई, लेकिन बाइक सवार उचक्कों का कुछ पता नहीं चला। फिलहाल वकील ने पुलिस को तहरीर दे दी है। जिस पर पुलिस ने उचक्कों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें