फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संदिग्ध हालात में वृद्ध की मौत, ठंड से मौत की सूचना पर पहुंचे तहसीलदार

विज्ञापन
विज्ञापन
उसहैत। कस्बे के वार्ड नंबर पांच में 72 वर्षीय वृद्ध की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। शनिवार सुबह चारपाई पर शव मिला तो वह सिर्फ एक कंबल ओढ़े था। गांव में ठंड से वृद्ध की मौत होने की चर्चा है। सूचना पर तहसीलदार दातागंज वीरेंद्र कुमार जांच के लिए मौके पर पहुंचे, हालांकि प्रशासन ने ठंड से मौत की बात को पूरी तरह से नकार दिया है।
विज्ञापन

उसहैत के वार्ड नंबर पांच में रहने वाले 72 वर्षीय दयाराम पटवा ने शादी नहीं की थी। वह अकेले ही कच्चे मकान में रहते थे। परिवार और रिश्तेदारों के नाम पर उनका सिर्फ एक भतीजा है जो अलग मकान में रहता है। वह भी अविवाहित है। शुक्रवार रात वह घर में सोए थे। शनिवार को चारपाई पर उनका शव मिला। वह केबल एक कंबल ओढ़े थे। शरीर अकड़ा हुआ था। गांव के लोगों ने ठंड से वृद्ध की मौत की सूचना तहसील प्रशासन को दी। एसडीएम दातागंज केवी सिंह के निर्देश पर जांच के लिए तहसीलदार वीरेंद्र कुमार मौके पर पहुंचे। स्थानीय लोगों से बात कर उनके बयान दर्ज किए। इस संबंध में बात करने पर एसडीएम केबी सिंह ने बताया कि सूचना मिलने पर जांच कराई गई है। वृद्ध काफी समय से बीमार चल रहा था। बीमारी से मौत हुई है। यह ठंड से मौत का मामला नहीं है। तहसील क्षेत्र में अब तक ठंड से मौत का कोई मामला सामने नहीं आया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें