फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: प्रमुखता से निपटाएं उद्यमियों की समस्याएं

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। कलक्ट्रेट स्थित स्थित अटल बिहारी बाजपेयी सभागार में सोमवार को जिला उद्योग बंधु की बैठक आयोजित हुई, जिसमें डीएम मनोज कुमार ने कहा कि उद्यमियों की समस्याओं का निस्तारण प्राथमिकता के स्तर पर कराया जाए। यह शासन व प्रशासन की प्राथमिकताओं में है। डीएम ने कहा कि उद्यमियों की समस्याओं के निस्तारण के लिए शासन स्तर से त्रिस्तरीय व्यवस्था की गई है, जिसमें जिला स्तरीय उद्योग बंधु समिति, मंडल स्तरीय उद्योग बंधु समिति और राज्यस्तरीय उद्योग बंधु समिति है।
विज्ञापन

डीएम ने मुख्य अग्निशमन अधिकारी को निर्देशित किया कि सालारपुर में जितने भी उद्योग संचालित हैं सभी में अग्निशमन के सुरक्षात्मक उपाय आवश्यक रूप से कराया जाएं। जो कारखाना संचालक ऐसे उपाय कराने में रुचि नहीं ले रहे हैं। उनके विरुद्ध नियम अनुसार निरोधात्मक कार्रवाई की जाए। उपायुक्त उद्योग जैस्मिन ने एक जिला एक उत्पाद वित्त पोषण योजना समेत कई जानकारियां दीं। इस मौके पर सीडीओ केशव कुमार, नगर मजिस्ट्रेट ब्रजेश कुमार सिंह, वीरेंद्र धीगड़ा, सागर अरोड़ा, सुभाष मैथिल, अनिल सक्सेना मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें