फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: मुजरिया में अनियंत्रित टेंपो पलटा, आठ लोग घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। मुजरिया थाने के सामने सहसवान की ओर से आ रहा टेंपो अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में आठ लोग घायल हो गए। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को एंबुलेंस से जिला अस्पताल भिजवाया।
विज्ञापन

सोमवार को सहसवान के कादरबाद से पूजा-पाठ करके श्रद्धालु उझानी आ रहे थे। इसी दौरान मुजरिया थाने के सामने सड़क पर खड़े ट्रक से बचने की कोशिश में चालक नियंत्रण खो बैठा और टेंपो पलट गया। हादसे में लालपुर निवासी 20 वर्षीय माधुरी, शेखूपुर निवासी राजेंद्र की 10 वर्षीय पुत्री राजेंद्र, आठ वर्षीय पुत्री शीतल, लालपुर निवासी 21 वर्षीय विजय, 55 वर्षीय भगवान सिंह और उनका 22 वर्षीय पुत्र रवि, पत्नी गीता, शेखूपुर निवासी 65 वर्षीय रामपाल घायल हो गए। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और एंबुलेंस से घायलों को जिला अस्पताल भिजवाया। टेंपो चालक मौके से भाग गया। एसएचओ दिनेश शर्मा ने बताया कि मामले की तहरीर अभी नहीं आई है। टेंपो चालक की तलाश की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें