फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: उसावां में अधिवक्ता पर जानलेवा हमला

विज्ञापन
विज्ञापन
उसावां। उसावां कस्बे के उदैया नगला मार्ग पर शनिवार देर शाम अधिवक्ता आराम सिंह पुत्र राजेश्वर सिंह अपने गांव उदैया नगला जा रहे थे, तभी पहले से घात लगाए बैठे पांच आरोपियों ने उन पर सरिया, लाठी-डंडों से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, फतेहगढ़ गांव निवासी भूरे, रतनपाल, शिवराज, महिपाल और ब्रजपाल ने अधिवक्ता को रास्ते में रोककर मारपीट शुरू कर दी। इस दौरान आरोपी शिवराज ने अधिवक्ता पर जान से मारने की नीयत से फायर कर दिया, हालांकि अधिवक्ता बाल-बाल बच गए। घटना देखकर मौके पर पहुंचे घायल के भाई को देखते ही सभी आरोपी भाग गए। अधिवक्ता के सिर में गहरी चोट के साथ उनका एक हाथ और दोनों पैर टूट गए हैं।
गंभीर रूप से घायल अधिवक्ता को ग्रामीणों की सहायता से सीएचसी उसावां ले जाया गया, जहां हालत नाज़ुक होने पर चिकित्सकों ने उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया। वकील के भाई प्रेम सिंह ने पुलिस से शिकायत कर कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन

थाना प्रभारी निरीक्षक वीरपाल पाल सिंह ने बताया कि मामले में पांचों आरोपियों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें