फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: दूल्हे के बहनोई पर जानलेवा हमला, हार लूटा

Wed, 22 Apr 2026 01:45 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
विज्ञापन
विज्ञापन
उघैती। थाना क्षेत्र के करियामई गांव में सोमवार रात शादी समारोह में दूल्हे के बहनोई पर जानलेवा हमला कर दिया गया। तीन अज्ञात हमलावरों ने धारदार हथियार से सिर पर वार कर उन्हें गंभीर रूप से घायल कर दिया और दूल्हे का कीमती हार लूटकर भाग गए। हालांकि, ग्रामीणों की घेराबंदी के चलते हमलावर अपनी बाइक और मोबाइल मौके पर ही छोड़ निकले।
विज्ञापन


घटना सोमवार रात करीब साढ़े ग्यारह बजे राजपुर-रोशन नगर सड़क पर स्थित जाहरवीर गोगा जी मंदिर के पास हुई। गांव करियामई निवासी रघुवीर के यहां रियोनाई गांव से बरात आई थी। दूल्हे के बहनोई हरीश चंद्र निवासी ग्राम सिरकी दम्मू, थाना सहसवान अन्य रिश्तेदारों के साथ सड़क किनारे खड़े थे। तभी हमलावरों ने हरीश चंद्र को निशाना बनाया और उनके सिर पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। हमले में हरीश चंद्र लहूलुहान होकर सड़क पर गिर गए।
परिजनों ने तुरंत घायल हरीश चंद्र को एक निजी चिकित्सक के पास भर्ती कराया, जहां उनका प्राथमिक उपचार किया गया। परिजनों ने आरोप लगाया है कि हमलावरों ने मारपीट के साथ दूल्हे के गले से कीमती हार भी लूट लिया। शोर मचने और ग्रामीणों को आता देख हमलावर घबरा गए। पकड़े जाने के डर से वे अपनी स्पलेंडर बाइक और एक मोबाइल फोन मौके पर छोड़कर भाग निकले।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीओ बिल्सी केके तिवारी ने बताया परिजनों ने अभी तक मामले की लिखित तहरीर नहीं दी है। तहरीर मिलते ही वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें