फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: कलियां काजमपुर के तालाब में मरी मछली, गड्ढे में दबाया

विज्ञापन
कुंवरगांव थाना क्षेत्र के कलियां काजमपुर में तालाब के किनारे मृत मछलियों ढेर। संवाद - फोटो : कानपुर- लखनऊ हाईवे पर सोनिक मोड़ के पास क्षतिग्रस्त सड़क।
विज्ञापन
कुंवरगांव। क्षेत्र के गांव कलियां काजमपुर में शनिवार काफी मछलियां मरी मिली। तालाब स्वामी ने मरी मछलियों को निकलकर तालाब के पास में एक बड़ा गड्ढा करके उसमें दबवा दिया है। फिलहाल मछली कैसे मरी है। इसके बारे में अभी कुछ स्पष्ट नहीं हो पाया है।
विज्ञापन

क्षेत्र के गांव कलियां काजमपुर में करीब छह बीद्या के तालाब में मछली पालन किया जा रहा है। शनिवार सुबह अचानक एक साथ काफी संख्या में मछलियां पानी के ऊपर उतरने लगी। लोगों ने मछली को पकड़कर देखा, तो वह मृत हो चुकी थी। लोगों ने इसकी सूचना तालाब स्वामी उदय प्रकाश को दी। उदय ने बताया कि तालाब में गांव का पानी नालियों के माध्यम से आता है। शुक्रवार को मलेरिया विभाग ने टीम ने गांव में एंटी लार्वा दवा का छिड़काव किया था। उस दवा के प्रभाव से मछली मरी है या कुछ और कारण इसका पता नहीं है। फिलहाल मछलियों को जेसीबी के माध्यम से गड्ढा कराके उसमें दबा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें